‘मिले सुर हमारा’ की 8वीं वर्षगांठ पर एक सुहानी शाम का आयोजन 9 अगस्त को
2024-08-08 09:28 AM
304
रायपुर। गाने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन उसे पूरा हर कोई नहीं कर पाता है। अपने दृढ़ इच्छा संकल्प के साथ आज के आठ साल पहले महाराष्ट्र मंडल से जुड़े कुछ सदस्यों ने कराओके गीत-संगीत का आनंद लेने के लिए ‘मिले सुर हमारा’ ग्रुप बनाया। लोग जुड़ते गए आयोजन होते है। अब यह ग्रुप अपनी 8वीं वर्षगांठ पर जेएन पांडे स्कूल, नलघर चौक, रायपुर में 9 अगस्त को शाम 7 बजे एक सुहानी शाम का आयोजन करने जा रहा है।
आचार्य रंजन मोड़क ने बताया कि ‘मिले सुर हमारा’ को इस शिखर पर पहुंचाने का श्रेय सभी संगीत रसिकों और हमारे अपने महाराष्ट्र मंडल रायपुर को जाता है। इस वर्ष सावन की रिमझिम फुहारों के साथ सुमधुर गीतों की सुहानी शाम लेकर ‘मिले सुर हमारा’ परिवार कराओके संगीत के महालय मतलब जेएन पांडे स्कूल, नलघर चौक के ऑडिटोरियम में लेकर आ रहे हैं। जहां रायपुर कराओके जगत की कई सुनहरी यादें जुड़ी हैं। आइए बीते समय की सुनहरी यादों को मिले सुर हमारा परिवार के साथ मिलकर ताज़ा करें।