अंताक्षरी प्रतियोगिताः रोचक मुकाबले में पांच टीम पहुंची फाइनल में... बना रोमांच.. थोड़ी देर में शुरू होगा फाइनल मुकाबला
रायपुर। किसी स्पर्धा में अगर आप सफलता की एक सीढ़ी ऊपर चढ़ जाते है तो खुद पर प्राउंड फिल होता है। महाराष्ट्र मंडल में चल रहे अंताक्षरी प्रतियोगिता में अभी उन पांच टीमों के लिए कुछ ऐसा ही पल है। फाइनल में पहुंची पांचों टीमों ने अपने-अपने राउंड में चार-चार टीमों को शिकस्त दी है। अब सभी का मुकाबला अपने अपने राउंड के विनर से होगा। बतादें कि नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र मंडल की खेलकूद समिति और सन् एडं सन् ज्वेलर्स की ओर से किया जा रहा है।
महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में 10 और 11 अगस्त को पांच राउंड में स्पर्धा संपन्न हुई। सभी राउंड के विजेता अब से थोड़ी देर बाद फाइनल में खेलेंगे। पहले राउंड में झंकार बिट्स, दूसरे में गीत गाता चल, तीसरे में खेल-खेल में, चौथे में मल्हार ग्रुप और पांचवें राउंड में सप्तसुर ग्रुप विजेता रही।

दो दिवसीय अंताक्षरी प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक गायन स्पर्धा का भी साथ-साथ संचालन किया गया। अंताक्षरी के एक-एक राउंड के बाद 8-8 प्रतिभागियों ने कोराओके में गीत की प्रस्तुति दी। वहीं पांचवें राउंड के बाद 16 प्रतिभागियों ने एकल गायन प्रस्तुत किया। इस दौरान महाराष्ट्र मंडल का हाल दर्शक दीर्घा से भरा था। तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा।