‘विकसित भारत संकल्प’ में सहभागी बना महाराष्ट्र मंडलः अजय काले
2024-08-15 01:43 AM
747
रायपुर। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प में छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति अपनी भूमिका अदा कर रहा है। शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था महाराष्ट्र मंडल ने आजादी के पहले के दिन भी देखें, और आज विकसित भारत के संकल्प में भी सहभागी बन रहा है। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने 15 अगस्त को महाराष्ट्र मंडल के में आयोजित ध्वजारोपण कार्यक्रम में ध्वजारोहण के उपरांत कहीं।
काले ने आगे उपस्थित जनों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम और बलिदान से हमें आजादी मिली। इस आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अंग्रेजों से लंबा संघर्ष किया। इस अवसर पर मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, प्रसन्न निमोणकर, दीपक किरवईवाले, सुबोध टोले, दीपक पात्रीकर, प्रशांत देशपांडे, निरंजन पंडित, पारितोष डोनगांवकर, नमिता शेष, दिव्या पात्रीकर, आस्था काले, मंडल प्रबंधक बी नंदिनी नायडू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।