स्वतंत्रता का उत्सव ‘शाम सिंदूरी’ 21 अगस्त को महाराष्ट्र मंडल में
2024-08-16 02:58 PM
452
रायपुर। प्रसार भारती और आकाशवाणी रायपुर की ओर से चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में बुधवार, 21 अगस्त की शाम 7 बजे स्वतंत्रता का उत्सव ‘शाम सिंदूरी’ का आयोजन किया जा रहा है।
आकाशवाणी के उद्घोषक दीपक हटवार ने बताया कि ‘शाम सिंदूरी’ कार्यक्रम में डा. प्रभाकर और डा. दिवाकर कश्यप खयाल गायन प्रस्तुत करेंगे। डा. मुकुंद भाले तबले पर और श्री किशन प्रकाश तानपुरा में संगत देंगे। वहीं सुगम संगीत की प्रस्तुति डा. नमन दत्त देंगे। उनके साथ तबले पर डा हरिओम हरि और वायलिन में डा. के रोहन नायडू संगत देंगे।
हटवार ने आगे बताया कि कार्यक्रम के संपादित अंश का प्रसारण 27 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे तक आकाशवाणी रायपुर सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों में प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने सभी के कार्यक्रम में 15 मिनट पूर्व पहुंच स्थान ग्रहण करने की अपील की है।