दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सुर संतृप्ति म्यूजिकल ग्रुप के लाइव म्यूजिकल शो ‘तीन इक्के’ की प्रस्तुति 18 की शाम

रायपुर। फिल्मी संगीत दुनिया के स्तंभ कहे जाने वाले मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर कुमार के सदाबहार गानों की प्रस्तुति रविवार, 18 अगस्त की शाम 6 बजे से महाराष्ट्र मंडल में आयोजित किया गया है। राजधानी के ख्याति प्राप्त सुर संतृप्त म्यूजिकल ग्रुप अपने लाइव म्यूजिकल शो तीन इक्के की शानदार प्रस्तुति के साथ रविवार शाम को सदाबहार बनाने जा रहा है।

सुर संतृप्ति ग्रुप के अध्यक्ष प्रशांत बक्षी ने बताया कि ग्रुप की संस्थापक जोड़ी प्रीति  और विश्वास केसकर के साथ उनकी सात साल की बेटी संतृप्ति केसकर आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ एस विजय, डॉ. मंजिरी बक्षी, सुरेखा पाटिल, डॉ अनुराधा गुप्ता, ललित सिन्हा, सागोरिका सिन्हा, राकेश दास एवं राजा घोष रहेंगे। साथ ही दीपक हटवार आकाशवाणी उद्घोषक एवं प्रीति केसकर का मजेदार संचालन रहेगा। लाइव आर्केस्ट्रा पर  यश यदु के डॉल्फिन ग्रुप के 9 बेहतरीन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स का साथ रहेगा।