दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल दे रहा मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण... आर्टिसन अजय बताएंगे कैसे बनाए बप्पा की मूर्ति

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही 89 वर्षीय महाराष्ट्र मंडळ गणेशोत्सव पर मिट्टी के गणेश बनाने की प्रशिक्षण आयोजित कर रही है। महाराष्ट्र मंडळ के कला और संस्कृति समिति की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा है। आर्टिसन अजय पोतदार इच्छुक प्रतिभागिय़ों को गणेश की प्रतिमा बनाना 1 सितंबर को सुबह 11 बजे से सिखाएंगे। 

आर्टिसन अजय पोतदार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए महाराष्ट्र मंडल लंबे समय से काम कर रहा है। मंडल की कला और संस्कृति समिति पिछले 11 वर्षों से यह प्रशिक्षण आयोजित कर रही है। हर साल इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है।  प्रशिक्षण का आयोजन 1 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से महाराष्ट्र मंडळ में किया जाएगा। कार्य़शाला में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को पंजीयन कराना होगा। 

प्रशिक्षण में सभी आयु वर्ग के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। गणपति बनाने के लिए आवश्यक सामग्री कार्यशाला स्थल पर प्रदान की जाएगी। अपने पास मास्क, 1 पेंसिल, हाथ पोछने कपड़ा, पानी की बॉटल प्रतिभागी को अपने साथ लानी होगी।  पंजीयन के बाद प्रतिभागियों को उपलब्धता के आधार पर सामग्री दी जाएगी। उन्होंने लोगों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। कार्यशाला की अधिक जानकारी के अजय पोतदार 7354243026, शेखर क्षीरसागर - 8839547341 और भारती पलसोदकर - 9424291945 से संपर्क किया जा सकता है।