कोटा केंद्र की महिलाओं ने उठाया सावन झूले का लुत्फ... गाए सावन के गीत
2024-08-23 02:56 PM
944
रायपुर। सावन का महिना हो और सावन झूला ने झूला जाए.. ऐसा हो ही नहीं सकता। महाराष्ट्र मंडल के कोटा महिला केंद्र की महिलाओं ने बीते दिनों सावन झूले के साथ सावन गीत का लुत्फ उठाया। वहीं केंद्र की महिलाओं ने कई रोचक गेम्स भी खेंले। सावन उत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया।

कोटा महिला केंद्र की संयोजिका वर्षा चोपकर ने बताया कि सावन उत्सव का आयोजन केंद्र की सदस्य शुभांगी शेंडे के निवास पर किया गया था। जहां सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में पहुंची थी। महिलाओं के लिए हरित श्रृंगार प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें मोना भिड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एक अन्य खेल में महिलाओं को सुहाग की वस्तुओं को कम से कम समय में पहनना था। इसके लिए एक स्थान पर सुहाग का सामान रखा गया था। दूसरे स्थान पर एक बाउल में पर्ची रखी गई थी। महिलाओं ने एक-एक पर्ची उठाई और सुहाग के सामान को पहनकर तैयार हुई। यह एक मिनट का गेम था। इसमें वैशाली पुराहित ने प्रथम, श्वेता खरे ने द्वितीय और वर्षा चोपकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सावन उत्सव में पहुंचकर सभी महिलाओं ने सावन झूले का आनंद उठाया। इस अवसर पर वैशाली पुरोहित, श्वेता खरे, शुभांगी शेंडे, आरती दीवाते, वंदना कालमेघ, जया देशमुख, मोना भिड़े, प्रीति यादव, कुसुम मलेवार, गौरी शेंडे, मंजु भंडारी, विदुला चिकलीकर, पूर्वा खरे, हिलोडे काकु उपस्थित थी।