महाराष्ट्र मंडल में तीज आवरण.... भावना और मनीषा चुनी गई श्रावण सुंदरी
रायपुर। महराष्ट्र मंडल के चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने 25 अगस्त को मंडल में रविवार 25 अगस्त को हरतालिका आवरण का आयोजन किया। इस दौरान केंद्र की महिलाएं हरे रंग के ड्रेस कोड में पहुंची थी। इस दौरान महिलाओं को दो हाउजी गेम खिलाए गए। जिसका महिलाओं ने खूब आनंद लिया।
चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि आज तीज आवरण में श्रावण सुंदरी का चयन किया गया। दो वर्ग में श्रावण सुंदरी की चयन किया गया। जिसमें 30 से 50 आयु वर्ग में भावना पिपले और 50 से अधिक में मनीषा वरवंडकर को श्रावण सुंदरी चुना गया। वहीं महिलाओं के लिए मोमबत्ती और सिक्के वाले दो हाउजी गेम खिलाए गए। मोमबत्ती वाले गेम में प्रथम अपर्णा काळेले, द्वितीय अक्षता पंडित और तृतीय गौरी क्षीरसागर रही। वहीं सिक्के वाले गेम में प्रथम राजश्री बर्वे, द्वितीय उज्जवला पुराणिक और तृतीय अनुराधा चौधरी रही।
इस दौरान केंद्र की मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोनगांवकर, प्रीति शेष, अनुराधा चौधरी, चारुशिला देव, अपर्णा काळेले, कुंतल काळेले, नुपूर गुप्ते, अल्का मराठे, सुनीता कुलकर्णी, अंजली वैद्य, प्रमोदिनी देशमुख, नलिनी राजिमवाले, सुधा बक्षी, मालविका राजिमवाले, नीलिमा डोनगांवकर, स्वाति डोनगांवकर, स्नेहा महाजन, कल्पना बड़वाईक, दीपाली येळणे, ज्योति कामनवार, संध्या पांडे, अनुपमा बोधनकर, प्रियंका डबली, गौरी क्षीरसागर, शिल्पा वरवंडकर, रोहिणी नेने, भावना पिंपले, पल्लवी मुकादम, उज्वला पुराणिक, रंजना काठोटे और गौरी मोकासदार उपस्थित रही।