हरित श्रृंगार ने सावन उत्सव को किया दोगुना.. हाऊजी स्पर्धा भी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अमलीडीह महिला केंद्र की ओर से बीते 24 अगस्त को हरितालिका व्रत का आवरण किया गया। इस कार्यक्रम में एक मिनट गेम खेला गया, जिसमें अक्षरा भगाडे प्रथम, मेघा जोशी द्वितीय रही। महिलाओं के बीच हाऊजी प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं सावन के अवसर पर हरित श्रृंगार करके पहुंची महिलाओं ने आयोजन के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया।
कार्यक्रम में अमलीडीह केंद्र की संयोजिका अर्चना भाकरे, सह संयोजिका प्रेरणा मोरे, अर्चना धर्माधिकारी, संध्या फुलझेले, अक्षरा भगाडे, सरिता फड़के, अल्पना देवरणकर,. मेघा जोशी, प्रेरणा सप्रे उपस्थित थीं।