दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सावन के गीतों पर हर आयु की महिलाएं झूमीं... पसंदीदा वाण सजाओ स्पर्धा में पूर्णिमा ने मारी बाजी

0- महाराष्ट्र मंडल में हुआ तीज महोत्सव का आयोजन

0- रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सभी केंद्रों की रही जोशीली भागीदारी

रायपुर। 'सावन में मोरनी बनकर मैं नाचूं... 'चूड़ी भी जिद पर आई है', 'पायल ने शोर मचाया है'.... जैसे सावन के कई गीतों से सजी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे कलाकारों के साथ दर्शकदीर्घा में बैठीं महिलाएं भी इन गीतों पर झूम उठीं।महाराष्ट्र मंडल में गुरुवार की शाम को तात्यापारा और बूढ़ापारा केंद्र द्वारा आयोजित तीज महोत्सव का।

 

युवाओं को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने के लिए वाण सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इसमें 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डंगनिया केंद्र की पूर्णिमा भावे सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए विजेता रहीं। वहीं सरोना केंद्र की वैशाली जोशी उप विजेता और टाटीबंध केंद्र की स्नेहल खरे तीसरे स्थान पर रहीं।

 

कार्यक्रम की संयोजक अपर्णा मोघे और आराधना शेष ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अथिति डा. प्रीति सक्सेना और गीता कनायत थीं, जबकि वाण सजाओ स्पर्धा की जज अंजलि म्हस्के थीं। तीज महोत्सव की मंडल से जुड़ी कुछ उद्यमी महिलाओं ने सौदर्य सामानों का स्टाल भी लगाया था।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डा. प्रीति सक्सेना ने अपने उद्बोधन में वे पहली बार ऐसे और इतने बड़े आयोजन में पहुंची हैं। तीज को लेकर आप लोगों को उत्साह प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमें आपस में जुड़ने का मौका मिलता है।

 

शिव तांडव की जानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम के संयोजक तात्यापारा और बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने संगीतमय शिव तांडव स्तोत्र की जानदार प्रस्तुति दी, जिसने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया। उसके बाद हुई नए- पुराने गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।

 

मंडल के सभी 16 केंद्रों की टीम ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। इस दौरान युवाओं की टोली के साथ बुजुर्ग महिलाओं ने पुराने सदाबहार फिल्मी गीतों की तूफानी प्रस्तुतियों से संत ज्ञानेश्वर सभागृह में जोश भर दिया।

 

 

कार्यक्रम के समापन पर सन् एडं सन् ज्वेलर्स की ओर से वाण सजाओ स्पर्धा के विजेताओं के साथ- साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली प्रत्येक प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।