दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंदिर के साथ घर में भी बहीं राम नाम की गंगा... महिला केंद्रों में किया रामरक्षा स्तोत्र का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रत्येक शनिवार को होने वाले राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का सिलसिला इस शनिवार को भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। 

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान शताब्दी पाण्डे, मीरा कुपटकर, सीमा बक्षी, वीना वन्डलकर, अचला मोहरीकर, छाया अंजनकर, विशाखा पोगड़े, राजश्री वैद्य, जयश्री गायकवाड, साधना बहिरट, अलका कुलकर्णी, अपर्णा जोशी रचना ठेंगडी, श्यामल जोशी, चित्रा बलकी ,प्राची गनोदवाले, प्राची जोशी स्मिता बलकी अनिता लांगे रितु बहिरट प्रमुख रुप से उपस्थित थी।

इसी क्रम में बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने हनुमान मंदिर बूढ़ापारा में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस केंद्र के द्वारा अभियान के प्रारंभ से हर शनिवार को यह पाठ नियमित रुप से किया जा रहा है। इस दौरान सुनीत साठे, अंजलि नलगुंडवार, ज्योति पवार, मोहन देशाई प्रमुख रुप से उपस्थित थे। इसके साथ वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्य मनीषा चौखंडे के घर पर राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मंगला, तृप्ति, अल्का, पुष्पा, अंजलि, स्मिता, साधना, नीलिमा, सरिता, सुखदा, ज्योति, मैथिली और मनीषा प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।