रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा के साथ महिलाओं ने किया अथर्व शीर्ष का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाले रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस बार महाराष्ट्र मंडल में ही हुआ। श्रीगणेश की स्थापना के साथ विभिन्न केंद्रों की महिलाओं ने रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा पाठ के साथ अथर्व शीर्ष का पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले और वरिष्ठ सदस्या नमिता शेष ने बताया कि इस शनिवार को भगवान श्रीगणेश की स्थापना होनी थी, इसलिए मंडल मुख्यालय में रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा के पाठ के साथ श्री गणेश की स्तुति करते हुए 11 बार अथर्व शीर्ष का पाठ किया गया। वहीं चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा सदस्या अभया जोगळेकर के घर हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
चौबे कालोनी केंद्र द्वारा पाठ के दौरान चारुशीला देव, गौरी क्षीरसागर, अक्षता पंडित, अंजली वैद्य, सीमा गनोदवाले, संध्या हिशीकर, अवंती अग्निहोत्री, अपर्णा काळेले, कुंतल काळेले, अभ्या जोगळेकर, वणजा भावे, सुमेधा पिल्लीवर, रितू खान, कालड़ा, सुमन हिशीकर, प्रमोदिनी देशमुख, अर्चना मुकादम, सुधा बक्षी प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।