दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में 38वें सप्ताह भी जारी रहा राम रक्षा स्त्रोत हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में शनिवार 21 सितंबर को शाम सात बजे राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आध्यात्मिक समिति के प्रभारी सृष्टि दंडवते ने बताया कि विभिन्न केंद्रों की महिलओं ने राम रक्षा स्त्रोत का पाठ केंद्र के समीपस्थ मंदिर अथवा केंद्र की किसी महिला सदस्य के घर पहुंची थी। सात जनवरी से शुरू हुआ राम रक्षा स्तोत्र हनुमान चालीसा का पाठ 38वें सप्ताह से जारी रहा। मंडल के चौबे कालोनी, डंगनिया, बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने पाठ किया। वहीं वल्लभनगर केंद्र की महिलाएं टूर के कारण ट्रेन में ही पाठ किया।

चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा चौबे कॉलोनी स्थित भगिनी मंडळ में हनुमान चालीसा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ  किया गया।  इस दौरान मनीषा वरवंडकर,  अक्षता पंडित, स्वाती डबली, अनुराधा चौधरी, गौरी क्षीरसागर, माधुरी डबली, रोहिणी नेने, किर्ती हिशीकर, अवंती अग्निहोत्री और सेजल शाह प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। वहीं डंगनिया केन्द्र की महिलाओं द्वारा किए गए पाठ के दौरान ज्योति डोलस, रंजना राजिमवाले, रश्मि डांगे, नमिता शेष , श्रद्धा देशमुख, भावना राजिमवाले, अनुभा जाउलकर प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।