दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी अभिनव वाचक स्पर्धा में शामिल हुए 12 प्रतिभागी

- मध्यप्रदेश मराठी अकादमी इंदौर का आयोजन
- रायपुर के महाराष्ट्र मंडल में हुई स्पर्धा 

रायपुर। मध्य प्रदेश मराठी अकादमी इंदौर की ओर से अभिनव वाचक स्पर्धा का आयोजन महराष्ट्र मंडल रायपुर में रविवार, 22 सितंबर को किया गया। जिसमें रायपुर से 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ज्येष्ठ साहित्यकार कै. कल्पना शुद्धबैशाख स्मृति में आयोजित इस अभिनव वाचक स्पर्धा में सभी प्रतिभागियों को परीक्षा के कुछ समय पहले एक पुस्तक दी गई थी, जिसमें लंदन की एक आजी की कहानी प्रकाशित थी। स्पर्धा में पूछे गए सभी सवाल इस पुस्तक पर ही आधारित थी।
 
 
महाराष्ट्र मंडल के साहित्य समिति की प्रमुख कुमुद लाड ने बताया कि इस बार स्पर्धा में 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अभय भागवतकर, विलास साखरे, श्रुति डोनगांवकर, प्रिया बक्षी, स्मिता चांदे, साक्षी टोळे, भारती देवरणकर, कीर्ति पाण्डे, स्वाती डबली, गौरी क्षीरसागर, अनघा करकशे और सुरेखा हिशीकर शामिल हुई। स्पर्धा में शामिल सभी प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश मराठी अकादमी इंदौर की ओर से अभिनव वाचक स्पर्धा 2024 प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया।