ओवेरियन सिस्ट के हो सकते हैं कई लक्षण... सही समय में उपचार जरूरीः डा. नलिनी राजिमवाले
रायपुर। ओवेरियन सिस्ट के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे कि कमर का आकार बढ़ना, पेट या श्रोणि में दर्द, पेट में सूजन, बार-बार पेशाब आना, मलत्याग में असहजता। अगर सिस्ट 5 सेमी से ज़्यादा बड़ा हो जाए, तो अचानक गंभीर पैल्विक दर्द, मतली, और उल्टी हो सकती है. यह एक आपातकालीन स्थिति है। ओवेरियन सिस्ट के दौरान आपको ऐसे भोजन खाने से बचना चाहिए जो कार्बोहाइड्रेट, जंक फूड, वसायुक्त खाद्य पदार्थ और किसी भी अम्लीय भोजन से भरपूर हों, क्योंकि ऐसे खादय पदार्थ के सेवन से शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं। उक्ताशय के विचार होम्योपैथिक चिकित्सक डा. नलिनी राजिमवाले ने महाराष्ट्र मंडल के चौबे कालोनी महिला केंद्र की बैठक में कहीं।
महाराष्ट्र मंडल में चौबे कॉलोनी महिला केन्द्र की बैठक गुरुवार 26 सितंबर को हुई। केंद्र की महिलाओं ने मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष आमंत्रित कर पौधे भेंटकर सन्मानित किया गया।
इस अवसर पर होम्योपेथिक चिकित्सक डा. नलिनी राजिमवाले ने ओवेरियन सिस्ट, हार्मोनल चेन्जेस व मेनोपॉज के समय महिलाओं को होने वाली समस्या का निराकरण पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने सभी की जिज्ञासा का समाधान किया तथा निरोगी रहने के उपाय बताए। चौबे कालोनी केंद्र की महिलाएं इस विषय को लेकर स्लम एरिया के महिलाओं को जागरूक करने अभियान चलाएंगी। कार्यक्रम के अंत में भविष्य में होने वाले कायक्रमों पर चर्चा हुई।