महिलाओं ने सुंदर-सुंदर वाक्यों में खोजा सब्जियों के नाम... अपर्णा रही विजेता
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं की मासिक बैठक रविवार 13 अक्टूबर को प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में हुई। बैठक में सर्वप्रथम स्मिता चाडोलकर, सुलभा विठालकर, मीना हारडिकर ने सुंदर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। उसके बाद अहिल्याबाई बाई के ऊपर एक सुंदर कविता अर्चना जतकर ने प्रस्तुत किया। तद्उपरांत अतिथियों का सम्मान किया गया। आज की बैठक में सुंदर-सुंदर वाक्यों में सब्जियों के नाम ढ़ूंढने का गेम खेला गया। जिसमें प्रथम अपर्णा देशमुख, द्वितीय शोभा पाटिल और तृतीय संगीता पवार रही।
बैठक में पहुंची मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि कैसे रानी अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं के लिए प्रेरणास्तोत्र थी। मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल ने कहा कि हम महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं को कई रोचक गेम भी खिलाया गया।
आज की बैठक में नमिता शेष, रेणुका पुराणिक, आस्था काले, अपर्णा देशमुख, अपर्णा पेंडसे, अर्चना जतकर, वंदना पाटिल, शोभा, कांचन पुसदकर, प्रिती केसकर, प्रेमा विठालकर, जया काले, मानसी विठाकर, रोहणी चिमोटे, प्राजक्ता पुसदकर, सीमा मिसडे, मनीषा सदन, सुहानी पवार, सुरेखा मेघावाले, सुवर्णा कस्तूरे, संगीता पवार, नंदा अगस्ती, विजया चौथरी, रोहणी पेंडसे, स्मिता चाडोलकर, सुलभा विठालकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अर्चना जतकर और आभार प्रदर्शन मनीषा सदन ने किया।