दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में आकाशदीप बनाने का दोबारा प्रशिक्षण आज

रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में 15 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 6:00 बजे आकाशदीप बनाने का एक बार फिर प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनेक सभासदों के बच्चों ने लगातार अध्यक्ष अजय मधुकर काले से जिद करके दोबारा आकाशदीप प्रशिक्षण शिविर लगाने का आत्मीय दबाव बनाया था।
 
पहली बार छह मासिक परीक्षा समेत विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में बच्चे आकाशदीप बनाने के प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं हो पाए थे। उनकी प्रबल इच्छाशक्ति और जिद को देखते हुए मंगलवार को कला एवं संस्कृति समिति के प्रभारी अजय पोतदार, शेखर क्षीरसागर, अक्षता पंडित और अभय भागवतकर की टीम बच्चों को आकाशदीप बनाना सिखाएगी।
 
महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति ओर से आयोजित इस शिविर में बच्चों या उनके अभिभावकों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही बच्चे स्वयं के बनाए आकाशदीप को सहर्ष अपने घर ले जा पाएंगे।