भरतनाट्यम में संत ज्ञानेश्वर की अदिति ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान
2024-10-15 02:18 PM
389
रायपुर। आल इण्डिया डांस ऐसोसिएशन द्वारा रंग मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य एव सगीत प्रतियोगिता में 14 अक्टूबर को महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल की छात्रा अदिति बाग ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। अदिति ने स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अदिति की उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले सहित पूरी कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन व स्टाफ ने बधाई दी है।
स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि अदिति कक्षा 7वीं की छात्रा है। रंग मंदिर में हुए राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कुल 102 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। अदिति पिछ्ले दो वर्षों से भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
आल इण्डिया डांस ऐसोसिएशन ने बताया कि पहले दिन कुल 250 नृत्य कलाकारो ने भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, कथक, ओडिसी, सिनेमेटिक, फोक नृत्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर अलग अलग विधा में भाग लिया। संध्याकालीन शास्त्रीय नृत्य महोत्सव में दिल्ली से पदमश्री प्रतिभा प्रहलाद ने भरतनाट्यम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी एव भोपाल से कलामंडलम कविता ने मोहिनीअट्टम नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी व दर्शकों को शास्त्रीय नृत्य क्या होता है इसकी जानकारी दी।