दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्टेट ओपन कराते चैम्पियनशिप पर संत ज्ञानेश्वर के योगेश ने मारी बाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्टेट ओपन कराते चैम्पियनशिप में भाग लेकर महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छात्र योगेश यादव ने दो भिन्न-भिन्न वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगेश को इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन और उपप्राचार्य राहुल वोडीतेलवार सहित स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि ओपन कराते चैंपियनशिप में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के दसवीं के छात्र योगेश यादव ने दो अलग-अलग वर्गों में भाग लिया। एक में उसने प्रथम स्थान तथा एक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगेश यादव के इस सराहनीय प्रयास को विद्यालय की मॉर्निंग असेंबली में प्राचार्य महोदय के द्वारा सराहा गया तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।