सुंदर नगर केंद्र की महिलाओं ने मनाया कोजागिरी उत्सव.. सुंदर भजनों ने बांधा समा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सुंदर नगर महिला केंद्र की टीम ने 17 अक्टूबर को कोजागिरी उत्सव मनाया। इस अवसर पर मंडल की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर भजनों ने समा बांध दिया। महिलाओँ ने 11 बार रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया।


इस अवसर पर सुषमा काले, अंकिता किरवई, साक्षी जोशी, मेघा पोतदार, मनीषा चेनावर, शिका खांडेकर, मैथिली बक्षी, मेघा बक्षी, सुरेखा बक्षी, अर्चना दंडवते, सुजाता निंबालकर, सौदामिनी प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।
