महाराष्ट्र मंडल का ‘मराठी मेला’ 19 अक्टूबर को.... मनोरंजन के साथ.. होगा बहुत कुछ
2024-10-18 08:08 PM
864
0- पहले ही दिन सांस्कृतिक संध्या के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित नाटक और महा आरती भी
0- अंतिम दिन निबंध, प्रश्नोतरी, मेहंदी, रंगोली स्पर्धाओं के साथ पारंपरिक परिधान में होगा गरबा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में दो दिवसीय मराठी मेला (मराठी सोहळा) का शुभारंभ 19 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर दो बजे मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले अपनी कार्यकारिणी के साथ करेंगे। वहीं मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है।
मराठी मेले के संयोजक चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के बीच प्रतिमाह 19 तारीख को होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती शाम पांच की जाएगी। तत्पश्चात युवा समिति के प्रतिभाशाली कलाकार शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित बाघनख से अफजल खान को मारने के प्रसंग को मंचित करेंगे।शाम को 6.30 से रात 9 बजे तक सर्व समाज के नृत्य का आयोजन किया गया है।

उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 20 अक्टूबर, रविवार दोपहर एक बजे से शाम 5.30 बजे तक निबंध, बेस्ट कपल, रंगोली, आकाशदीप सजाओ स्पर्धा, मेहंदी और फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता होगी। दोपहर एक से दो बजे तक बेस्ट कपल स्पर्धा होगी। दोपहर दो से तीन बजे के बीच महिला केंद्रों की संयोजिका, सह संयोजिकाएं अपना परिचय देकर मंडल की प्रगति पर अपने विचार रखेंगी। दोपहर तीन से चार बजे मंडल की सभी समितियां अपना परिचय देने के साथ अपने विचार साझा करेंगी। शाम चार से साढ़े पांच बजे तक नौआरी साड़ी और पायजामा- कुर्ता में गरबा खेला जाएगा। दोपहर एक से दो बजे के बीच निबंध प्रतियोगिता होगी। शाम छह बजे महाराष्ट्र के राज कला मंदिर का प्रसिद्ध मराठी हास्य नाटक ‘एक डाव भटाचा’ (एक चाल पंडित की) का मंचन होगा।
दंडवते ने बताया कि मेले में लगने वाले सभी स्टाल के लिए लाटरी निकाल कर स्टाल का आवंटन कर दिया गया है। इन स्टालों में डिजाइनर रेडिमेट गारमेंट्स, बेडशीट, इंटीरियर आइटम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आर्टिफिशियल फ्लावर और दीपावली की तैयारियों से जुड़ी आकर्षक सामग्रियों के विविध स्टाल शामिल हैं।