दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी मेला 2024: रंगोली स्पर्धा में एक पौधा मां के नाम का संदेश

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित दो दिवसीय मराठी सोहळा (मेला) के दूसरे दिन की शुरूआत रंगोली स्पर्धा के साथ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पौधा मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर रंगोली की थीम भी यही रखी गई थी। सभी प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोली बनाई।

रंगोली स्पर्धा प्रभारी नमिता शेष और श्यामल जोशी ने बताया कि रंगोली स्पर्धा में कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रंगोली के लिए छलनी और अन्य उपकरण का उपयोग करना मना था।

सभी रंगोलियां हाथों से ही बनाई गई। रंगोली स्पर्धा में सोनल किरवई परचुरे प्रथम, स्नेहल खरे द्वितीय और क्षिप्रा आष्टीकर तृतीय रही। तीनों की रंगोली में पर्यावरण, मां, प्रेम और वात्सल्य नजर आ रहा था।

नमिता शेष ने बताया कि स्पर्धा में अमृता शेष, गौरी क्षीरसागर, रंजना राजिमवाले, अर्चना पराड़कर, अनिता लांगे, स्नेहल खरे, राजलता चौहान, प्रार्थना वैरागड़े, संपदा शेष, सोनल किरवई परचुरे, आरती ठोंबरे, क्षिप्रा आष्टीकर, शांति महाजन, डा. मीनाक्षी पिंपलापुरे, रितु बहिरट, डा. अरुण शेट्ये और पाऱखी वैरागड़े ने भाग लिया।