दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ इस दीवाली यहां से लें नमकीन और मिठाईयां
रायपुर। दीपावली पर हर घर में मिठाइयों के साथ नमकीन की खरीदारी होती है। सभी अपने घर आने वाले मेहमानों के लिए मिठाइयां और नमकीन खरीदते हैं। क्यों न इस बार हम महाराष्ट्र मंडल में बनाए जा रहे नमकीन और मिठाईयों को खरीद समाजसेवा की ओर अपना कदम बढ़ाए। यहां आपको बेहतर स्वाद, अच्छी क्वालिटी के साथ दिव्यांग बालिकाओं की सहायता करने का मौका मिलेगा क्योंकि इन उत्पादों को बेचकर जो राशि मंडल को मिलेगी, वह महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ लगाई जाएगी।
महाराष्ट्र मंडल के मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि मंडळ पिछले कई वर्षों से दीपावली पर नमकीन और मिठाईयां बना रहा है। इससे होने वाली आय को दिव्यांग बालिकाओं के लिए खर्च किया जाता है। मंडल के मेस में इस बार दिवाली पर चिवड़ा, बेसन लाड़ू, चकली, शंकर पाळे, सलोनी, काजू कतली, शेव, करंजी, अनरसा, मठरी बनाया जा रहा है। आप 25 अक्टूबर तक इसके लिए फोन पर आर्डर दे सकते हैं। इसके बाद सामानों की घर पहुंच सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा सकेगी। आर्डर देने के लिए आप 94241-11159, 78698-90631 और 9993646805 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।