गुरु का मेष राशि में संचरण... इन राशि वालों का बढ़ाएगा सौभाग्य... 2024 तक बनी रहेगी महालक्ष्मी की कृपा
2023-08-10 10:06 AM
746
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना महत्व बताया गया है। कहते हैं कि जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, या उदय-अस्त होता है, तो उसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। साल 2023 में गुरु ने मेष राशि में गोचर किया था और साल 2024 तक इसी में भ्रमण करने वाले हैं। ऐसे में गुरु का मेष में भ्रमण करना इन राशि वालों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपकी धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी होगी।
कर्क — ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2024 तक गुरु का मेष में भ्रमण कर्क राशि वालों के लिए शुभदायी रहने वाला है। ये गोचर आपकी राशि के कर्म भाव में होगा। ऐसे में इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की इस अवधि में पदोन्नति हो सकती है। इस दौरान आपके काम की सराहना होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को इस समय नौकरी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें भी शुभ संकेत मिलेंगे। कारोबारियों के लिए ये समय अच्छा रहेगा।
सिंह — गुरु का मेष में भ्रमण सिंह राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायी रहने वाला है। बता दें ये भ्रमण आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में होगा। ऐसे में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। यश वैभव में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, आपकी रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर को लेकर कुछ जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश में जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो सकती है।
धनु — गुरु का मेष में संचरण धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान अनुकूल परिणाम मिलेंगे। गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और गुरु आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की तरक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे। धन के मामले में ये समय अच्छा रहेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। गुरु आपकी राशि के चतुर्थ और लग्न भाव के स्वामी हैं। ऐसे में आपको प्रॉपर्टी और वाहन का सुख प्राप्त होगा।