अगस्त का आखिरी सप्ताह... इन 6 राशियों का बदल देगा भाग्य... जानिए, किसकी खुल रही है किस्मत
2023-08-27 04:10 PM
637
अगस्त माह का आखिरी सप्ताह शुरू होने जा रहा है। नया सप्ताह 28 अगस्त से 3 सितंबर तक रहेगा। आने वाले इस नए सप्ताह की शुरुआत सावन के आखिरी सोमवार, रक्षाबंधन और कजरी तीज से होने जा रही है जिसके कारण ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, सिंह, तुला, कर्क, कुंभ, मीन और वृष वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि।
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह बहुत अहम है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी। सरकार से जुड़े सभी कार्य सफल होंगे। क्रोध से बचना होगा, महत्वपूर्ण फैसलों के लिए मंगलवार और बृहस्पतिवार का दिन शुभ रहेगा।
2. वृष- वृष राशि का स्वामी शुक्र कर्क राशि में बैठा हुआ है। वृष राशि वालों का इस सप्ताह मान यश और बढ़ेगा। समय अच्छा है, इस अच्छे समय उपयोग करें। खर्चों को नियंत्रण में रखें। महत्वपूर्ण फैसलों के लिए दिन शुक्रवार का शुभ रहेगा, यह दिन लाभ करवाने वाला होगा।
3. मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी बुध सिंह राशि में बैठा हुआ है और सूर्य के साथ युति कर रहा है। मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में उतावलापन न दिखाएं।
4. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। लाभ कराने वाला है। रचनात्मक कार्यों से लाभ होगा। सभी मन की चिंताएं समाप्त हो जाएंगी। इस सप्ताह बजट बनाकर चलें।
5. सिंह- सिंह राशि का स्वामी सूर्य अपनी ही राशि सिंह में बैठा हुआ है। इस सप्ताह धन आने का योग बन रहा है। उन्नति के रास्ते खुलेंगे, सरकार से संबंधित कोई कार्य अटक रहे हैं तो वह पूरे हो जाएंगे। अहंकार से सावधान रहना है।
6. कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध सिंह राशि में सूर्य के साथ युति कर रहा है। कहीं दूर से कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वभाव में नकारात्मकता न दिखाएं। धैर्य से सभी कार्य करें, सफलता प्राप्त होगी। खानपान का ख्याल रखें।
7. तुला- तुला राशि का स्वामी कर्क राशि में बैठा हुआ है। आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति और मजबूत होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तुला राशि वाले खर्चों को कंट्रोल में रखें, बजट से बाहर न जाएं।
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल कन्या राशि में बैठा हुआ है। वृश्चिक राशि वाले अपना हर कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें, सफलता आवश्यक मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी उलझे नहीं। पूरा फोकस काम पर ही रखें।
9. धनु- धनु राशि वाले अपने कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करने का प्रयास करें। ये समय कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को ओर मजबूत करेगा।
10. मकर- मकर राशि का स्वामी कुंभ राशि में बैठा हुआ है। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाग्य का साथ आपको प्राप्त होगा, मेहनत करेंगे तभी सफलता प्राप्त होगी। नेगेटिव बात करने वालों से दूर रहें।
11. कुंभ- कुंभ राशि का स्वामी शनि अपनी ही स्वराशि कुंभ में बैठा हुआ है। इस सप्ताह आपको धन लाभ होगा, कार्यक्षमता बढ़ाएगा। कुंभ राशि वालों के लिए यह समय लाभ उठाने वाला है।
12. मीन- मीन राशि का स्वामी बृहस्पति राहु के साथ मेष राशि में युति कर रहा है। इस सप्ताह धनलाभ होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। सप्ताह अनुकूल है कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ी रहेगी।