शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

प्रदेश के इस गारमेंट फैक्ट्री में 300 सिलाई मशीन आपरेटरों की होगी भर्ती.. जानिए कितना मिलेगा मानदेय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित बीजापुर गवर्नमेंट फैक्ट्री में 300 सिलाई मशीन आपरेटरों की भर्ती की जाएगी। जिला प्रशासन बीजापुर ने महिलाओं को सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए  जिले में बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री खोला है। फैक्ट्री में काम करने हेतु 300 सिलाई मशीन आपरेटरों की आवश्यकता है।

इच्छुक महिला उम्मीदवारों को एक माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रशिक्षण पश्चात कार्य प्रदर्शन के आधार पर गारमेंट फैक्ट्री द्वारा प्रतिमाह 4 हजार 500 रुपये से 8 हजार रुपये तक मानदेय प्रदाय किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 29 फरवरी को बीजापुर के कार्यालय जनपद पंचायत बीजापुर एवं उसूर के नया बस स्टैण्ड आवापल्ली में सुबह 10:30 बजे विकासखण्ड स्तरीय  मोबलाईजेशन काउंसलिंग कैम्प सह रोजगार/लोन मेला में सम्मिलित होकर जानकारी सहित आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।

इसी तरह 1 मार्च 2024 को जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में सामुदायिक भवन भैरमगढ़ एवं 4 मार्च 2024 को भोपालपटनम के सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत भोपालपटनम में आयोजित किया जाएगा।

बतादें कि 18 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान ईटपाल स्थित बीजापुर गवर्नमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया था। साथ ही उन्होंने फैक्ट्री से हरी झंडी दिखाकर बाजार के लिए तैयार उत्पादों की पहली खेप को रवाना भी किया था।