मनोरंजन

मशहूर एक्टर मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन, कुछ दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

डेस्क। मशहूर एक्टर मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता का 23 मई को 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों मुकुल देव की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते वे आईसीयू में थे।

मुकुल देव के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।। जय हो’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आरराजकुमारजैसी चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहे मुकुल देव ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

मुकुल देव के निधन से उनके तमाम साथी कलाकारों को गहरा सदमा पहुंचा है. विंदू दारा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "RIP ब्रदर मुकुल देव. तुम्हारे साथ बिताया हर लम्हा हमेशा याद रहेगा. #SonOfSardaar2 में तुम्हारा आखिरी गाना होगा, जहां तुम दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाओगे."

 

मुकुल देव ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म Dastak से की थी और इसके बाद उन्होंने सोन ऑफ सरदार, कहता है दिल, कभी सौतन कभी सहेली जैसी कई टीवी शोज और फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. वो एक प्रतिभाशाली एक्टर थे, जो गंभीर रोल के साथ-साथ कॉमेडी में भी दर्शकों का दिल जीत लेते थे.