मनोरंजन

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे अभिनेता मोहनलाल

नईदिल्ली। दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश परभारत सरकार ने आज घोषणा की कि मोहनलाल को वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेतानिर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यह पुरस्कार उन्हें 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारणरेलवे और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारतीय सिनेमा में मोहनलाल के असाधारण योगदान के सम्मान में पुरस्कार की घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। मोहनलाल की उल्लेखनीय सिनेमा यात्रा पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनकी अद्वितीय प्रतिभाबहुमुखी कौशल और निरंतर कड़ी मेहनत ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक स्वर्णिम आदर्श स्थापित किया है।

मोहनलाल विश्वनाथन नायर (जन्म 21 मई 1960केरल) एक प्रशंसित भारतीय अभिनेतानिर्माता और पार्श्व गायक हैंजिन्हें मलयालम सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह व्यापक रूप से एक "पूर्ण अभिनेता" के रूप में जाने जाते हैं। लगभग पांच दशकों के अपने करियर में वह 360 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैंजिन्होंने किरीडमभारतमवानप्रस्थमदृश्यम और ऐसी अन्य कई फिल्में हैं जिनमें उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

मोहनलाल ने भारत और विदेश में कई अन्य सम्मानों के साथ पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल में कई राज्य फिल्म पुरस्कार जीते हैं। 1999 में उनकी फिल्म वानप्रस्थम कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हुईजिससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली।

सिनेमा के अलावाउन्हें 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नियुक्त किया गया था। भारत सरकार द्वारा उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। आजमोहनलाल भारत के सबसे सम्मानित सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक हैंजिन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभाविनम्रता और विश्व सिनेमा में उनके स्थायी योगदान के लिए सराहा जाता है।

भारतीय सिनेमा में दादासाहेब फाल्के के योगदान को याद करने के लिए भारत सरकार ने 1969 में देविका रानी को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया थाजिन्होंने 1913 में भारत की पहली फुल-लेंथ फीचर फिल्मराजा हरिश्चंद्र का निर्देशन किया था। यह फिल्म उद्योग का सर्वोच्च पुरस्कार है जो 'भारतीय सिनेमा के विकास और उन्नति में व्यापक योगदानको मान्यता देता है। इस पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल पदकएक शॉल और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।