रणबीर—दीपिका ने तलाक की गर्म अफवाहों पर... बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ उड़ेला पानी
2023-07-10 07:32 PM
617
बॉलीवुड की जोड़ियों में कब ब्रेकअप हो जाए, कब शादीशुदा जिंदगी में तलाक का तड़का लग जाए, सही मायने में इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। ताजा मामला रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर सामने आया है, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म था कि इस जोड़ी का भी तलाक होने जा रहा है।
तलाक के गर्म बाजार के बीच एक्टर रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना जन्मदिन पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अलीबाग में सेलिब्रेट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने करीब एक हफ्ता अपने अलीबाग वाले बंगले पर बिताया। रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका संग एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों क्रूज़ पर पर स्माइल करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ रणवीर ने लिखा- लविंग बर्थडे विशेज के लिए शुक्रिया।
इस बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ ही रणबीर और दीपिका ने तलाक की अफवाहों के गर्म बाजार पर पानी उड़ेल दिया है। हालांकि इन दोनों की जोड़ी वर्कफ्रंट पर एक साथ नजर नहीं आने वाली है। लेकिन दोनों लाइफ पार्टनर के तौर पर साथ रहेंगे, इस बात की पुष्टि जरुर हो गई है।
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट संग रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। इसमें जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी भी हैं। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। वहीं दीपिका, प्रभास, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, कमल हासन के साथ प्रोजेक्ट K में नजर आएंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान की जवान में गेस्ट अपीयरेंस करती भी दिखेंगी।