मनोरंजन

OMG 2 के रिलीज पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक... निर्धारित समय पर सिनेमाघरों में नहीं लग पाई यह फिल्म... देखिए ट्रीजर और जानिए वजह

टीजर के बाद सिनेमा लवर्स को ओएमजी 2 के सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार था। 11 अगस्त की उलटी गिनती कइयों ने शुरू कर दी थी। जैसा कि ऑनलाइन कमेंट्स से पता चल रहा था। इस बीच सेंसर बोर्ड की कैंची रिलीज डेट पर चल गई यानि रोक लगा दी गई।

बुधवार को देर शाम खबर आई की सेंसर बोर्ड ने रिव्यू कमेटी के पास फिल्म भेज दी है। फिलहाल 11 अगस्त को ओएमजी 2 रिलीज नहीं की जाएगी। सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म ऐसी नहीं है जिसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। 
11 जुलाई को सुबह 11 बजे अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी के किरदारों से रूबरू कराता टीजर आउट हुआ। जहां एक तरफ भोले बाबा बने अक्षय कुमार के चाल ढाल और पंकज त्रिपाठी की सहजता को सराहा गया तो वहीं एक सीन पर पारखी नेटिजन्स ने ऐतराज कर दिया। आपत्ति रेलवे ट्रैक पर स्नान करते अक्षय कुमार की थी। रील लाइफ वाले भोले शंकर का ये अभिषेक लोगों को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने इसे भगवान का अपमान तक करार दिया।



सेंसर बोर्ड पहले भी अपने रवैए को लेकर चर्चा में रहा है। द कश्मीर फाइल्स से लेकर द केरल स्टोरी तक पर अनापत्ति को लेकर एक वर्ग ने निशाने पर लिया था तो वहीं हाल ही में 72 हूरें टीजर को सर्टिफिकेट न दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। शायद यही वजह है कि सेंसर बोर्ड फिलहाल किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहता है और फिल्म को रिव्यू कमेटी के हवाले कर दिया है। किस डायलॉग या सीन को लेकर बोर्ड रिस्क नहीं लेना चाह रहा इसको लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है।