टीवी अभिनेता आकाश का कार एक्सीडेंट... भारी—भरकम ट्रक ने मारी ठोकर... सदमे में अभिनेता
2023-07-17 03:27 PM
700
‘भाग्यलक्ष्मी’ फेम आकाश चौधरी एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे गए। टीवी एक्टर आकाश अपनी कार से वेकेशन के लिए निकले थे, लेकिन लोनावला के रास्ते में एक ट्रक ने आकाश की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आकाश को किसी तरह की चोट नहीं आई है, लेकिन हादसे की वजह से वे सदमे में आ गए हैं। हालांकि दोबारा वे वेकेशन पर निकल गए हैं।
सामने आई जानकारी के मुताबिक आकाश अपने पेट डॉग के साथ कार में सवार थे और वेकेशन पर जा रहे थे। हादसे के वक्त उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिसकी वजह से किसी तरह की चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद आकाश ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे इस हादसे ने उन्हें सदमे में डाल दिया।
एक्टर दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर से भी भिड़ गए, उन्होंने कहा, "रोड एक्सीडेंट की वजह से एक्टर्स वैभवी उपाध्याय और देवराज पटेल की अचानक हुई मौत के बाद से मैं सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर बेहद डरा हुआ हूं। ये ट्रक ड्राइवर गाड़ी चलाते समय बेहद संवेदनहीन हो जाते हैं। पुलिस बहुत तत्पर थी, वे आए और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मैंने अपनी शिकायत वापस ले ली, क्योंकि वह एक गरीब आदमी था।"
आगे बताया कि ट्रक ड्रायवर मौके से भागने की बजाय रूका हुआ था और उसने माफी मांगते हुए कहा कि अचानक से पैर ब्रेक पर नहीं गया, जिसकी वजह से यह टक्कर हो गई। उसकी बातों को मैंने समझा और देखा कि वह एक गरीब इंसान है, जिसकी वजह से उसके खिलाफ केस दर्ज कराने का मन नहीं किया।