OTT प्लेटफॉर्म को लेकर सख्त हुई सरकार... कहा, क्रिएटिविटी की आड़ में अभ्रदता स्वीकार नहीं... हो सकता है बैन !
2023-07-19 05:10 PM
386
दुनियाभर में फेमस OTT प्लेटफॉर्म पर सरकार अब सख्त नजर आने लगी है। क्रिएटिविटी के नाम पर वेब सीरीज और शो में जिस तरह से गाली-गलौज और अश्लीलता परोसी जा रही है, उस पर सरकार ने दो टूक कह दिया है कि मर्यादाओं को लांघना किसी भी शर्त पर बर्दाश्त नहीं जाएगी। वहीं OTT कंटेंट के लिए कुछ सख्त नियम भी बन सकते है, जिस पर विचार की संभावना जताई जाने लगी है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओटीटी के कंटेंट में वल्गैरिटी और गाली-गलौज जैसी चीजों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस बात पर जोर देते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस चीज का खास ध्यान रखें कि सभी उम्र के लोगों को बेहतर यूजर्स रिप्रेजेंटेटिव मिल सके।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि OTT विषय पर सरकार पूरी तरह गंभीर है। क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं जाएगी। ओटीटी प्लेटफार्मों के प्रतिनिधियों के साथ इस बैठक के दौरान मंत्री ने आगे कहा कि ओटीटी कंटेंट में वल्गैरिटी और गाली-गलौज जैसी चीजों पर लगाम लगाने की काफी जरूरत है।
बैठक में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इंश्योर करें कि सभी एज ग्रुप के लोगों को बेहतर यूजर्स एक्सपीरियंस मिले। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपनी जिम्मेदारी को समझें। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह थी कि OTT अगर अपने कंटेंट में सुधार नहीं करेगा, तो बंद हो सकता है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए एक नई श्रेणी- 'बेस्ट वेब सीरीज' अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो मूल रूप से भारतीय भाषा में बनाईं जाएंगी उन्हें ये अवॉर्ड दिया जाएगा।
कुछ समय पहले भी अनुराग ठाकुर ने कहा है था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ती अश्लील सामग्री को लेकर मिल रही शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि जरूरत पड़ने पर वे नियमों में कुछ बदलाव भी लागू कर सकते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इन प्लेटफॉर्म्स को क्रिएटिविटी की आजादी दी गई है, अश्लीलता या गाली-गलौज की नहीं। उन्होंने कहा जब कोई एक हद पार कर जाए तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज, अशिष्टता बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जा सकती। इस पर जो भी जरूरी कार्रवाई करनी होगी।