डेंगू की चपेट में आई एक्ट्रेस जरीन... हाई फीवर और दर्द के बीच... फैंस से की यह बड़ी अपील
2023-08-16 04:25 PM
342
मुंबई। बॉलीवुड की नाजनीज अदाकारा जरीन खान डेंगू की चपेट में आ गईं हैं। तेज बुखार और हाड़तोड़ दर्द की वजह से जरीन को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उनका उपचार तो जारी है, लेकिन फिलहाल राहत नहीं है। इस बीच जरीन सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आईं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है।
जरीन खान ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिखाई दी थी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने वह स्टोरी डिलीट कर दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक दूसरी स्टोरी लगाई जिसमें जूस का ग्लास दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ जरीन ने लिखा- 'रिकवरी मोड'।
जरीन खान ने वीर, हेट स्टोरी 3, वजह तुम हो जैसी कई फिल्मों में काम किया है। सलमान के साथ वीर में लीड रोल में दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। जरीन को कैटरीना कैफ की कॉपी कहा जाता है और शायद यही वजह है कि एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा में बहुत जल्दी फेम भी मिला।
फैंस से की अपील
जरीन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से डेंगू को रोकने के लिए सावधानी बरतने की भी अपील की है। उन्होंने साफ और मच्छर-मुक्त माहौल बनाए रखने और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है।