डेस्क। एक्टर और तेलुगु देशम पार्टी के नेता 39 वर्षीय नंदमुरी तारक का निधन हो गया। वे साउथ के अभिनेता जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई थे। नंदमुरी के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। नंदमुरी ने 2002 में ओकाटो नंबर कुर्राडु के साथ फिल्मी सफर शुरू किया था। उन्होंने युवा रत्न, तारक, भद्राद्री रामुडु और अमरावती जैसी फिल्मों में काम किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलुगू अभिनेता और राजनेता श्री नंदमुरी तारक रत्न के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“श्री नंदमुरी तारक रत्न गारू के असामयिक निधन से दुख हुआ। उन्होंने फिल्मों और मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।
अभिनेता और नेता नंदमुरी तारक का शनिवार को बेंगलुरु के नारायण हृदयालय अस्पताल में निधन हो गया। 27 जनवरी को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम में एक रोड शो के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद तारक रत्न का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
स्वर्गीय फिल्म आइकन एनटी रामाराव के पोते और टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई नंदमुरी तारक रत्न, तेलुगु देशम पार्टी के लिए एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। दौरा पड़ते ही वे गिर गए। अभिनेता-राजनेता को शुरू में कुप्पम के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए बेंगलुरु के नारायण हृदयालय अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया।