मनोरंजन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड : आलिया, अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर—एक्ट्रेस... RRR ने झटके तीन बड़े पुरस्कार

मनोरंजन के क्षेत्र में भी अहम योगदान देने वाली हस्तियों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जाता है। इस साल के अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट, कृति सेनन, अल्लू अर्जुन से लेकर विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम और आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री ने ढेर सारे अवॉर्ड झटके हैं। देखिए विनर्स की लिस्ट।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत में सबसे प्रमुख फिल्म पुरस्कार समारोह है। 24 अगस्त की शाम पांच बजे नई दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड के विनर्स का ऐलान हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नामों की अनाउंसमेंट हो चुका है। साल 2021 में पुरस्कारों के लिए 28 भाषाओं की 280 फिल्मों की एंट्री आईं। इनमें फीचर फिल्म में 31, गैर-फीचर में 24 और सिनेमा की स्क्रिप्ट राइटिंग में 3 कैटगरी हैं। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो अदाकाराओं ने अवॉर्ड जीता। जी हां, आलिया भट्ट और कृति सेनन ने करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता। तो वहीं 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने। 69वें नेशनल अवॉर्ड में आर माधवन की 'रॉकेट्री', संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', विक्की कौशल की 'सरदार उधम' और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने ढेर सारे अवॉर्ड झटके। पढ़िए नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 के विनर्स की लिस्ट।

बेस्ट फीचर फिल्म - रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (आदिपुरुष)
बेस्ट एक्टर - अल्लू अर्जुन (पुष्पा फिल्म)
बेस्‍ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)
बेस्‍ट सपोर्ट‍िंग एक्‍टर- पंकज त्र‍िपाठी (मिमी)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस- पल्‍लवी जोशी (द कश्‍मीर फाइल्‍स)
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्‍पा)
बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- RRR
बेस्‍ट कोरियोग्राफी- RRR
बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स- RRR
बेस्‍ट गुजराती फिल्‍म- छेलो शो
बेस्‍ट मिश‍िंग फिल्‍म- बूम्‍बा राइड
बेस्‍ट असमी फिल्‍म- अनुर
बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म- कालोखो
बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म- 777 चार्ली
बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म- समांतर
बेस्‍ट मराठी फिल्‍म- एकदा के जाला
बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म- होम
बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- बकुल मटियानी (स्‍माइल प्‍लीज)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन फैमिली वैल्‍यूज- चंद सांसें (हिंदी)
बेस्‍ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)
बेस्‍ट इन्‍वेस्‍ट‍िगेटिव फिल्‍म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)
बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)
बेस्‍ट एनवायरनमेंटल फिल्‍म - मुन्‍नम (मलयालम)

नरगिस दत्त अवॉर्ड 2023
द कश्मीर फाइल्स (विवेक अग्निहोत्री)

RRR ने झटके तीन बड़े पुरस्कार
- बेस्ट एक्शन डायरेक्शन
- बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स
- बेस्ट कोरियोग्राफी