मनोरंजन

रायपुर आएंगी गदर फेम अमिषा पटेल... तीन दिवसीय आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल में होंगी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 से 5 सितम्बर तक तीन दिवसीय आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से नेचर फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन एवं एके एसोसिएट्स के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। 

इस तरह के आयोजन का यह दूसरा साल है। तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल के अंतिम दिन यानी 5 सितम्बर को गदर फेम अमिषा पटेल भी शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचेंगी। फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने बताया कि समापन के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अभिनेत्री अमिषा पटेल मौजूद रहेंगे। 

कुणाल शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ में फिल्म और कला जगत को संवारने की दिशा में सरकार का प्रयास सराहनीय है। स्थानीय कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड के द्वारा बनने वाली फिल्मों के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार ने राह आसान किया है। उन्होंने बताया कि कला क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में जिस तरह के प्रयास हो रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में कलाकारों को काफी स्पेस मिल पाएगा।