दिव्य महाराष्ट्र मंडल

ओडिशा रिंग फाइट एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए रायपुर के ओपी कटारिया

रायपुर। ओडिशा में पहली बार नेशनल रिंग फाइटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर विगत दिनों भुवनेश्वर में ओडिशा रिंग फाइट एसोसिएशन की बैठक रखी गई। जिसमें नेशनल रिंग फाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार और रापुर निवासी उपाध्यक्ष ओपी कटारिया शामिल हुए। 18 से 20 दिसंबर को ओडिशा की राजधानी भुनेश्वर में होने वाली स्पर्धा को लेकर आयोजन समिति गठन के साथ आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारी की गई।

नेशनल रिंग फाइट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट ओपी कटारिया ने बताया कि भुनवेश्वर स्थित कीट विवि के इनडोर स्टेडियम में 18 से 20 दिसंबर तक चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। रिंग फाइट खेलों को ओडिशा में बढ़ावा देने के साथ ओडिशा की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में यह चैंपियनशिप काफी कारगर होगी। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष के जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे।

कटारिया ने बताया कि आयोजन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकुमार के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भुवनेश्वर में हुई बैठक में ओडिशा रिंग फाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलमणि महंतो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महंतो, विश्वजीत पटनायक, विपिन बिहारी महंतो, दामोदर बेहेरा, महासचिव बिस्वरंजन मोहंदी, संयुक्त सचिव श्रीकांत कु. स्वाई, प्यारी मोहन मोहंती, कार्यकारी सदस्य दुष्मंता महंतो और हरिहर मिश्रा उपस्थित रहे।