मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के बाद... अब आ गया गेम शो... रन जेठा रन

मुंबई। मनोरंजन की बात आए और तारक मेहता का उल्टा चश्मा का जिक्र ना हो, किसी भी हाल में संभव नहीं है। एक लंबे अरसे से लोगों को हंसाने और गुदगुदाने का रिकार्ड बना चुके तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब गेम शो के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने वाला है। इस गेम शो का टाइटल रन जेठा रन रखा गया है। 
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सीरियल एक ऐसा टीवी शो है, जो देश के लगभग घरों में देखा जाने वाला धारावाहिक है। लंबे अरसे से ये शो टीवी पर निरंतर चल रहा है। इस धारावाहिक को हर उम्र वर्ग के लोग नियमित तौर पर देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अब मेकर्स शो पर बना गेम लेकर आ गए हैं, जो फैंस का और भी मनोरंजन करेगा। 
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पर पर बने गेम का टाइटल रन जेठा रन (Run Jetha Run) है। रन जेठा रन गेम में सीरियल के किरदार जेठालाल (दिलीप जोशी) को देखा जा सकता है। इस गेम में जेठालाल का मुकाबला उसकी पत्नी दयाबेन और गोकुलधाम सोसाइटी के दूसरे लोगों से होगा। इसके अलावा आप गेम में शो के अलग-अलग किरदारों को चुन उनके साथ भी खेल सकते हैं। 
 

ट्विटर पर शो के मेकर्स ने अपने इस नए गेम का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने इसका पोस्टर भी शेयर किया। इससे पहले मेकर्स सीरियल से प्रेरित कार्टून शो भी ला चुके हैं।