देश-विदेश

जीतन राम मांझी ने 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले : 2024 में "एमएसएमई मंडप" का उद्घाटन किया

एमएसएमई मंडप में देश के 29 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 प्रदर्शकों की भागीदारी

नई दिल्ली | केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली में 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में हॉल नंबर 6 में "एमएसएमई मंडप" का उद्घाटन किया। उनके साथ डॉ. रजनीश, एएस एवं डीसी (एमएसएमई) और एमएसएमई मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

मंडप की मुख्य थीम "हरित एमएसएमई" है, जो एमएसएमई द्वारा अपने व्यवसाय संचालन में बदलाव के लिए स्वच्छ/हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर मंत्रालय के फोकस पर जोर देती है। इसके अलावा मंडप में 18 व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता प्रदान करने के लिए मंत्रालय की प्रमुख योजना "पीएम विश्वकर्मा योजना" की भी जानकारी उपलब्‍ध कराता है। यह योजना भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को शुरू की थी।

 

----------