देश-विदेश

नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शताब्दी समारोह लोगो का अनावरण किया

नई दिल्ली | नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शताब्दी समारोह लोगो का अनावरण किया। यह भारतीय विमानन इतिहास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपनी 100 साल की सेवा का उत्‍सव मना रहा है। यह ऐतिहासिक हवाई अड्डा है, जो स्वतंत्रता-पूर्व का चमत्कार है, और नागरिक उड्डयन क्षेत्र की विरासत और प्रगति का प्रमाण है।

इस कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम, एएआई के अध्यक्ष विपिन कुमार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राममोहन नायडू ने कहा, "यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, जहां हम अपने राष्ट्र द्वारा बनाई गई विरासत को जारी रख रहे हैं और भविष्य की उपलब्धियों के लिए इससे प्रेरणा ले रहे हैं। इस हवाई अड्डे ने करोड़ों यात्रियों को सेवा प्रदान की है और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मील के पत्थर के माध्यम से बंगाल और देश के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में खड़ा है।  हमारे माननीय प्रधानमंत्री हमेशा बहुत प्रिय रूप से कहते हैं, 'विकास भी, विरासत भी', इसलिए यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।

----------