BREAKING NEWS : गाना रिलीज होते ही, फेमस एक्ट्रेस ने समाप्त की अपनी ईहलीला... होटल के कमरे में मिली लाश... उपज रहे कई गंभीर सवाल
2023-03-26 04:21 PM
404
बनारस। ’वीरों के वीर’ और ’कसम पैदा करने वाले की-2’ की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। भोजपुरी फिल्मों और एलबमों में जाना-पहचाना नाम हमेशा के लिए मौत की आगोश में खो गया है। फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या क्यों की, इस रहस्यमयी सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं।

चौंकाने वाली बात जो सामने आ रही है, उसके मुताबिक आज यानी 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ’आरा कभी हारा नहीं’ है। फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है।
आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था।