देश-विदेश

ईरान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

 

ईरान के विदेश मंत्री डॉ- अब्बास अराघची ने आज (मई 2025 राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन में डॉ- अराघची का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर हो रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ईरान के बीच संबंध हज़ारों वर्ष पुराने हैं। कला और संस्कृति के हर पहलू मेंचाहे वह भाषा और साहित्य हो संगीत हो या भोजन हम एक-दूसरे की विरासत की झलक देख सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंध नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के मजबूत आधार पर निर्मित हैं। इन 75 वर्षों में भारत और ईरान के बीच संबंध विविध क्षेत्रों में विकसित हुए हैं - चाहे वह सांस्कृतिक सहयोग हो व्यापार और ऊर्जा साझेदारी हो या क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर रणनीतिक समन्वय हो। दोनों देशों ने केवल लंबे समय से चली रही मित्रता बनाए रखा है बल्कि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए भी एक साथ काम किया है। उन्होंने चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता को साकार करने में दोनों पक्षों के बीच चल रहे सहयोग का स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ईरान के एकजुटता और संवेदना के संदेश के लिए भी आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति महोदय ने विश्वास जताया कि यह यात्रा भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

 

----------