देश-विदेश

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) के तहत आगरा लैंडफिल से लैंडमार्क में बदला, आगरा का कुबेरपुर एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन शहर बना

आगरा का उल्लेखनीय सफ़र: 3 आर सिद्धांतों (रिड्यूसरीयूज़रीसाइकल) को लागू करके एक स्वच्छ और कचरा-मुक्त शहर बनाने के अपने मिशन में, आगरा नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम-यूके तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एक ज़हरीले कूड़े के ढेर से एक हरे-भरे शहर में बदलने की यह सफलता न केवल एक तकनीकी प्रगति हैबल्कि पर्यावरण संरक्षणसतत विकास और जन जागरूकता का एक आदर्श उदाहरण भी है। आगरा के कुबेरपुर की ज़मीन 2007 में एक विशिष्ट लैंडफिल साइट के रूप में काम करती थी। नगर निगम द्वारा प्रतिदिन एकत्रित किया गया हज़ारों टन ठोस कचरा यहीं डाला जाता था। यह डंपिंग साइट वर्षों तक शहर की सेवा करती रहीलेकिन धीरे-धीरे यह खुद एक संकट का केंद्र बन गई।

  

----------