देश-विदेश

पति बना जल्लाद... ससुराल वालों ने घेरकर बीच सड़क में बहू को पीटा... कोर्ट से लौट रही थी महिला

हरियाणा के पानीपत में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बीच सड़क में घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी है। दरअसल, महिला का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसी केस की तारीख मिलने के बाद महिला घर लौट रही थी। इसी दौरान ससुरालियों ने उसे घेर लिया और पहले तो उसको पीटा, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए तलाक की मांग की। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुनवाई के बाद लौट रही थी
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह एल्डिको की रहने वाली है। 5 अप्रैल की शाम 4 बजे वह पानीपत कोर्ट में आई हुई थी। कोर्ट में उसका ससुराल पक्ष से विवाद का मामला विचाराधीन है। मामले की सुनवाई के बाद वह कोर्ट से वापस जा रही थी। 

ननद और ननदोई ने पहले घेरा
जब वह घर के नजदीक थी, तो वहां आई हुए उसकी ननद रीचा व उसके पति दीपक मल्होत्रा निवासी सेक्टर 14 हुड्डा सोनीपत भी आए हुए थे। जहां उन्होंने उसे पकड़ लिया और तीनों ने मारपीट करनी शुरू कर दी।ननद ने उसके होंठों पर मुक्का मारा।

 

पति बन गया जल्लाद
उसके पति ने गर्दन पकड़ कर दीवार पर मारी। मारपीट के बीच में ननद ने कहा कि यहां से निकलकर कहां चली और उसके भाई को तलाक दे दे। नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे। साथ ही बच्चो को भी उठा कर ले जाने की धमकी दी। 

----------