देश-विदेश

नई दिल्ली स्थित रक्षा कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

 देलही : रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ/कल्याण) के कार्यालय ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के महानिदेशक कार्यालय के सहयोग से 26 फरवरी 2026 को भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक रक्तदान शिविर आयोजित किया। यह शिविर नई दिल्ली में अफ्रीका एवेन्यू  मार्ग पर रक्षा कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

दिल्ली कैंट स्थित सशस्त्र बल रक्त आधान केंद्र की एक चिकित्सा टीम ने शिविर के संचालन के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक और जनशक्ति सहायता उपलब्ध कराई।

इस आयोजन को कर्मचारियों से भरपूर समर्थन मिला, जो सशस्त्र बलों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अभियान के दौरान कुल 131 अधिकारियों ने रक्तदान किया, जिनमें सशस्त्र बल मुख्यालय (एएफएचक्यू) के नागरिक अधिकारी और सैन्य-कर्मी शामिल थे। रक्तदान करने वालों को मौके पर ही प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

----------