दिव्य महाराष्ट्र मंडल

छत्रपति शिवाजी महाराज निबंध प्रतियोगिता 27 फरवरी को

रायपुर। मराठी भाषा दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता तीन अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक लोग निर्धारित मापदंड में निबंध लिखकर महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में 27 फरवरी तक जमा कर सकते है।

महाराष्ट्र मंडल की साहित्य प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि निबंध की भाषा मराठी होनी चाहिए। जिसे ए-फोर साइज के पेपर में एक तरफ लिखकर जमा करना है।  निबंध की शब्द सीमा 200 शब्दों तक निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित होगी। पहला वर्ग 10 से 17 वर्ष के लिए है। जिसका विषय छत्रपति शिवाजी महाराज की युद्ध शैली की एक दिलचस्प घटनानिर्धारित है।

लाड ने आगे बताया कि इसी तरह 18 से 30 आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज की न्याय व्यवस्थाविषय निर्धारित किया गया है। वहीं  31 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज -- हिंदवी स्वराज्यविषय निर्धारित है। प्रतिभागी मराठी में निबंध लिखकर निर्धारित 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में जमा कर सकते है।