राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और वैश्विक हित के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अधिकतन उपयोग करने के अपने संकल्प को दोहराया
देलही : प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हम अनुसंधान, नवाचार तथा वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव मनाते हैं, जो हमारे राष्ट्र को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह दिवस महान वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की ऐतिहासिक खोज की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व खोज ने भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान को वैश्विक पटल पर सुदृढ़ किया और प्रतिष्ठित स्थान दिलाया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सशक्त बनाने, अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय विकास एवं वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के प्रति देश के अटूट संकल्प को दोहराया। आज, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर, हम अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव मनाते हैं, जो हमारे राष्ट्र को प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाती है। यह दिन सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की अभूतपूर्व खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया। हम अपने युवाओं को सशक्त बनाने, अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और राष्ट्रीय विकास तथा वैश्विक भलाई के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।