देश-विदेश

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्य क्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वकय समिति की बैठक आयोजित

 भोपाल : पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में राज्य रेल सुरक्षा उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रदेश से होकर गुजरने वाले विस्तृत रेल नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करनाविभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय बढ़ाना तथा आगामी बड़े आयोजनों के दृष्टिगत रणनीतिक तैयारी सुनिश्चित करना था।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर पूर्व तैयारीसतत निगरानी एवं त्वरित समन्वय सुनिश्चित किया जाएजिससे यात्रियों को सुरक्षितसुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने विशेष रूप से सिंहस्थ-2028 के विशाल आयोजन को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक सुरक्षा रणनीति तैयार करने पर बल दिया।

बैठक में रेलवे के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स के मध्य समन्वयरेलवे परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखनेरेलवे ट्रैक को अवरोधमुक्त रखनेभीड़ नियंत्रणयात्रियों की सुरक्षामहिला एवं वरिष्ठ नागरिक सुरक्षाअपराधों की रोकथामसंदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा संवेदनशील स्टेशनों पर सुरक्षा प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त आगामी सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए रेल यातायातयात्री दबावअतिरिक्त ट्रेनों के संचालनस्टेशन प्रबंधनभीड़ नियंत्रणआपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा बहु-एजेंसी समन्वय की प्रारंभिक रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विशेष पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री रवि कुमार गुप्ताअतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक गुप्‍तवार्ता ए. सांई मनोहरउप पुलिस महानिरीक्षक पंकज श्रीवास्तव सिमाला प्रसादसहायक पुलिस महानिरीक्षक रेलवे अरविन्द कुमार दुबे सहित अन्‍य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भारत सरकार की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो के ज्वाइंट डायरेक्टरपश्चिम मध्य रेलवे जबलपुरपश्चिम रेलवे चर्चगेट मुंबईमध्य रेलवे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबईउत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सहित अन्‍य रेलवे अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

----------