मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन हुआ
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर और मुख्य सचिव अनुराग जैन की उपस्थिति में मई माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल, संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन,सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।