राजधानी की जेल में गैंगस्टर की हत्या... हाई सिक्योरिटी के बाद भी नहीं बच पाया... ग्रिल काटकर वारदात को दिया अंजाम
जेल अधिकारी ने बताया कि गोगी गैंग ने लोहे के नुकीले हथियारों से टिल्लू पर हमला किया था। टिल्लू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य रोहित का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर उसे मार गिराया। उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही… pic.twitter.com/XlsJMFszYT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2023